एक ऐसा मंदिर जहाँ भगवान नहीं बल्कि कुत्ता करता है लोगो कि मुराद पूरी
एक ऐसा मंदिर जहाँ भगवान नहीं बल्कि कुत्ता करता है लोगो कि मुराद पूरी
Share:

व्यक्ति अपनी आस्था एवं भक्ति के अनुसार भगवान की आराधना करता है। तथा वह ईश्वर के दर्शन करने के लिए मंदिरो में जाते है जहाँ पर उन्हें सुख का अनुभव होता है। भारत देश में कई देवी देवताओ को पूजा जाता है। लेकिन इसी के साथ हमारे देश में ही एक मंदिर ऐसा भी है जहाँ पर भगवान की नहीं बल्कि कुत्ते की प्रतिमा विराजित है। जिसे भक्त बड़ी ही श्रद्धा भाव से उस प्रतिमा की पूजा अर्चना करते है। और अपनी इच्छा उन्हें बताते है।

राजनंदगांव के बालोद से कुछ ही दुरी पर स्थित मालीघोरी खपरी गांव है जहाँ पर इस मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर को कुकुरदेव के मंदिर से भी जाना जाता है। कहा जाता है की मनुष्य को होने वाली कुकुरखांसी का निवारण यहाँ पर हो जाता है। साथ ही कुत्ते के काटने से होने वाली कई प्रकार की बीमारियो से भी रक्षा की जाती है।

यह मंदिर श्री भैरव जी को समर्प्रित किया गया है। इस मंदिर के गर्भ ग्रह में श्री महाकाल के राजा की भी मूर्ति स्थापित की गई है। इस मंदिर का निर्माण 14वीं-15 वीं शताब्दी में कराया गया था। मंदिर के चारो और सर्प का डेरा बनाया गया है। मंदिर के चारो तरफ विभिन्न प्रकार की आकृतिया बनाई गई है। इस मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की भी प्रतिमा स्थापित है पर यहाँ सिर्फ कुत्ते की प्रतिमा का ही मुख्य पूजन किया जाता है। कहा जाता है कि कई वर्षो पहले यहाँ पर कुत्ते की समाधि बनाई गई थी जिसके बाद ही यहाँ पर कुत्ते की पूजा की जाती है

 

 

मंदिर जानें के पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

यह वही स्थान है जहाँ भगवान् शिव ने अपना तीसरा नेत्र खोला था

यह वह देश है जहाँ हिन्दू धर्म का सबसे विशाल मंदिर स्थित है

भाग्य की बाधाएं दूर करने के लिए मंगलवार के दिन करे ये उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -