छत से लटकी बच्ची की 4 साल की बहन ने फिल्मी स्टाइल में बचाई जान
छत से लटकी बच्ची की 4 साल की बहन ने फिल्मी स्टाइल में बचाई जान
Share:

कुरुक्षेत्र: चार साल की बच्ची ने अपनी जान पर खेल कर दो साल की बहन की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार बता देें कि छोटी बहन छत से गिरने लगी तो उसने उसे लपक कर पकड़ लिया। जिससे छोटी बहन नीचे गिरने से तो बच गई, लेकिन छत की मुंडेर से नीचे की ओर लटक गई। जिसके बाद मासूम उसका हाथ पकड़े चिल्लाती रही।

एनजीटी ने कर्नाटक सरकार को 500 करोड़ रुपए एस्क्रो एकाउंट में जमा कराने का दिया आदेश

वहीं बच्ची की आवाज सुन कर पड़ोस की महिलाएं दौड़ कर आईं और उन्होंने बच्ची को ऊपर खींचा। इसके साथ ही महिलाओं ने बताया कि बच्ची लगभग दस मिनट तक छोटी बहन को ऐसे ही पकड़े रही। इस दौरान वह स्वयं भी नीचे गिर सकती थी। इसके अलावा बता दें कि करनाल के उड़ाना गांव के गोबिंद सिंह की दो बेटियां हैं। बता दें कि बड़ी भूमि चार साल की है और छोटी पीहू की उम्र महज दो वर्ष है। 

कुरियन जोसफ के दावे की त्वरित सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट का साफ़ इंकार

इसके साथ ही भूमि गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल रायतखाना की नर्सरी की छात्रा है। गोबिंद ने बताया कि वह इसी स्कूल में ड्राइवर है। चार दिसंबर की शाम पांच बजे वह घर से बाहर थे। पत्नी रमिता रानी घर के काम में उलझी थीं और दोनों बच्चियां छत पर खेल रही थीं। यहां बता दें कि छोटी बेटी पीहू खेलते हुए मुंडेर से नीचे गिरने लगी, लेकिन बड़ी बेटी भूमि ने लपक कर उसे पकड़ लिया। उसके हाथ में उसकी बाजू आई। इतने समय में पीहू मुंडेर से नीचे लटक गई थी। पहले भूमि ने उसे ऊपर खींचने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे ऊपर नहीं खींच पाई। लगभग 10 मिनट तक वह उसका हाथ पकड़े रही। वहीं जब पड़ोसियों ने जब बच्ची को देखा तो दो महिलाएं दौड़कर आईं और अंदर से छत पर आकर बच्ची को ऊपर खींचा।

खबरें और भी

मिसाल: दोनों पैरों से दिव्यांग, ऊपर से पति की बीमारी और छोटे बच्चे की पढ़ाई का बोझ, पर महिला ने नहीं मानी हार

दुनिया में तेजी से बढ़ते शहरों में हिंदुस्तान का नाम भी है शामिल

सेना के हथियार पर है आतंकी मूसा की नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -