इलाज के नाम पर दादी ने अपने पोते को दागा गर्म सरिया, खतरे में पड़ी जान
इलाज के नाम पर दादी ने अपने पोते को दागा गर्म सरिया, खतरे में पड़ी जान
Share:

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में दादी ने ही अपने पोते को उपचार के नाम पर गर्म सरिया से दाग द‍िया। हैरान कर देने वाले इस घरेलू उपचार से पीड़ित बच्चे को जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया है। चिकित्सक इसे घातक बता रहे हैं। दरअसल, गिरने से 9 वर्षीय बच्चे के कंधे एवं पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था। चौंकाने वाली बात तो तब हुई, जब परिवार वालों ने हॉस्पिटल ले जाने की जगह चोट वाली जगह को गर्म सरियों से दाग दिया। स्थिति बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। बच्चे को दागने से इंफेक्शन भी हो गया है। उसे निरंतर बुखार आ रहा है।

वही बैतूल के भीमपुर विकासखंड से 40 किलोमीटर दूर खैरा गांव में रामोती बारस्कर गांव में आंगनबाड़ी सहायिका है। बीते बृहस्पतिवार किराना दुकान से सामान लाते वक़्त उसका 9 वर्षीय बेटा आयुष गिर गया था। इससे उसके कंधे एवं पसलियों में चोट आ गई। हॉस्पिटल के दूर होने एवं आने-जाने के लिए साधन की कमी में आयुष की दादी ने घर पर ही उपचार आरम्भ कर दिया। दादी ने फसल काटने वाले सरियों को लाल होने तक गर्म किया, तत्पश्चात, इन सरियों से आयुष के कंधे, हाथ एवं पसलियों के स्थान पर कई बार दाग दिया।

वही इस कारण आयुष के शरीर पर जलने के निशान भी बन गए हैं। गांव के उपचार एवं दागने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सेहत बिगड़ने पर उसकी मां उसे लेकर भीमपुर पहुंची। यहां से उसे शनिवार की शाम बैतूल जिला हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक संगम मांडवे के अनुसार, गिरने के कारण बच्चे के शरीर में फ्रैक्चर हुआ है, एक्सरे करवाया गया है। सरियों से दागने के कारण उसे जगह-जगह जख्म बन गए हैं, जिसके कारण संक्रमण फैल गया है। इससे उसे निरंतर बुखार आ रहा है। मामले में भीमपुर खंड चिकित्सक को तहरीर भेजकर मामले में पुलिस कार्रवाई के लिए MLC करवाई जा रही है।

पुलिस ने अचानक सेंट्रल जेल में मारा छापा, मिली ये चौंका देने वाली चीजें

प्रेम जाल में फंसाकर शादी की और लगा दिया देह व्यपार में

बच्चे की चाहत में दंपती ने दी कॉलगर्ल की बलि, गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -