कोरोना का बड़ा विस्फोट, भरतपुर के डीग जेल में 95 कैदी मिले पॉजिटिव
कोरोना का बड़ा विस्फोट, भरतपुर के डीग जेल में 95 कैदी मिले पॉजिटिव
Share:

भरतपुर: आप जानते ही होंगे इस समय प्रदेश में कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर भरतपुर से सामने आ रही है। जी दरअसल यहां बीते रविवार देर शाम को डीग जेल में एक साथ 95 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इन सभी को पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से जिला आरबीएम अस्पताल व महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के वार्डों में भर्ती करवाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है बीते रविवार रात से आज यानी सोमवार सुबह तक इन कैदियों को भर्ती करवाने का सिलसिला जारी है।

अब बात करें आरबीएम अस्पताल की तो यहाँ से अब तक कई कैदी फरार हो चुके हैं और इसी के कारण प्रशासन इस समय चिंतित है। वैसे आप जानते ही होंगे जैसे ही कोरोना रिपोर्ट आई वैसे ही जेल में हड़कंप मच गया है। उसके बाद जेल सुप्रीडेंटेंड को इस बारे में साड़ी जानकारी दी गई। वहीं यह सब होने के बाद सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भरतपुर शिफ्ट किया गया।

इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि देर रात दो बार में सभी कैदियों को भारी सुरक्षा के बीच भरतपुर लाया गया। अब कैदियों को अस्पताल में एडमिट करवाने के बाद प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह बनी हुई है कि कैदी भाग ना जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला आरबीएम अस्पताल और कोविड केयर सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुंबई: लोकल ट्रेन में घुसकर प्रदर्शन कर रहे हैं मनसे के नेता, हैं यह मांग

पीएम मोदी ने फिर दोहराया- ख़त्म नहीं होगी मंडियां, कृषि बिल पर झूठ फैला रहे लोग

विस्तारा एयरलाइन ने लिया बड़ा ऐलान, नहीं करेगी कर्मचारियों की छंटनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -