90 के दशक के ये कॉमेडी शोज का कोई नहीं है तोड़
90 के दशक के ये कॉमेडी शोज का कोई नहीं है तोड़
Share:

कोरोना काल में दूरदर्शन के सुनहरे दिन लौट आये हैं। इसके साथ ही कई पुराने टीवी शोज का प्रसारण फिर से किया जा रहा है।वहीं  टीवी पर आने वाले सभी धारावाहिकों में अगर सबसे ज्यादा मनोरंजन किसी में मिलता है तो कॉमेडी शो में। आइए आपको बताते हैं 90s के उन कॉमेडी शोज के बारे में जिनकी याद लोगों को आज भी बहुत आती है। आज के कई बड़े कॉमेडी शोज भी इनका मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

ऑफिस-ऑफिस
लगभग दो दशक पुराने टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' की एक बार फिर से टीवी पर वापसी हो चुकी है। वहीं यह शो अपने समय में भारत के दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को व्यंग्यात्मकपूर्ण तरीके से परोसने के लिए बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस शो का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया है। दोबारा प्रसारित हो रहे इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

देख भाई देख
आइकॉनिक कॉमिक शो देख भाई देख में दीवान फैमिली की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई थी। वहीं जीवन में आने वाले उतार-चढ़ा, रिश्तों में होने वाली तकरार और पारिवारिक दिक्कतों को यह शो बड़े चुटीले अंदाज़ में दिखाता था।

हम पांच
‘हम पांच’ फिर से टीवी पर आ रहा है। वहीं यही वो धारावाहिक है जिसके सहारे एकता ने भारत के घर- घर तक पहुंच बनाई। यहीं से शुरू हुआ उनकी कामयाबी का सिलसिला। यह सीरियल 1995 से 1999 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसके पॉपुलर होने की वजह से इसका एक दूसरा सीजन भी बना।

फ्लॉप शो
यह एक बेहद पॉपुलर कॉमेडी सीरियल था। इसके अलावा इसका निर्देशन पॉपुलर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने किया था। उन्होंने शो में अपनी पत्नी सविता भट्टी संग लीड रोल अदा किया था।

श्रीमान और श्रीमती
90 के दशक का एक कॉमेडी सीरियल था 'श्रीमान श्रीमती'। इन दिनों दूरदर्शन पर इस सीरियल का प्रसारण हो रहा है। पहली बार इसका प्रसारण साल 1994 में हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन राजन वाघधर ने किया था। वहीं इस सीरियल में जतिन कनकिया, अजय नागरथ, रीमा लागू, राकेश बेदी और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

टीवी की सीता ने शेयर किया अपनी लाइफ के राम से मिलने का वीडियो

लॉकडाउन बढ़ने की खबर से भारती सिंह का हुआ यह हाल

स्ट्रीट फूड का मज़ा ले रही है टीवी की नागिन अदाकारा मौनी रॉय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -