देश में कोरोना के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल, एक दिन में 90 हज़ार केस
देश में कोरोना के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल, एक दिन में 90 हज़ार केस
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती तादाद चिंतित करने वाली हैं।  आज एक बार फिर कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में 90000 से भी अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मरीज़ों की संख्या 41 लाख के पार चली गई है। वहीं यदि मरने वालों की बात करें तो एक दिन में 1,065 लोगों की जान गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का वक़्त लगा, जबकि 20 से 30 लाख मामले होने में 16 दिनों का समय लगा। वहीं, कोरोना मामलों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में महज 13 दिन लगे हैं। कोरोना मामलों की तादाद एक लाख तक पहुंचने में सबसे अधिक 110 दिन लगे थे, जबकि ये संख्या एक लाख से 10 लाख तक महज 59 दिन में पहुँच गई थी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 41,13,812 है, जिसमें 70,626 लोगों की जान जा चुकी है। देश में फिलहाल 8,62,320 सक्रीय मामले हैं। वहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 31,80,866 हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में सबसे अधिक 90,633 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 1065 लोगों की जान गई है।

दुनिया के 75 फीसद 'खिलौना बाजार' पर चीन का कब्ज़ा, भारत की हिस्सेदारी मात्र 0.5

कम खर्च में मानसून का उठाएं लुत्फ़, बेहद खूबसूरत हैं ये जगहें

आसाराम पर लिखी गई पुस्तक के प्रकाशन पर लगी रोक, दिल्ली कोर्ट ने दिया आदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -