9 वर्ष के बच्चे ने किया 6 वर्ष की बच्ची का रेप !
9 वर्ष के बच्चे ने किया 6 वर्ष की बच्ची का रेप !
Share:

उत्तरप्रदेश। इन दिनों बलात्कार की घटनाऐं बढ़ती जा रही हैं। दूसरी ओर उत्तरप्रदेश पुलिस की मानें तो यह बच्चा सबसे कम उम्र के रेप का आरोपी है। इस मामले में आश्चर्यजनक जानकारी सामने आई है कि करीब 9 वर्ष के बच्चे ने एक 6 वर्ष की बच्ची का रेप कर दिया। पीलीभीत के मैथी में हुई इस घटना में चिकित्सकीय जांच हुई। जिसमें लड़की के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। इस लड़की के साथ इस तरह का घटनाक्रम होने के बाद आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की जाट समाज से थी। इस दौरान लड़के द्वारा एससी - एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की जांच कर रहे क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल बिष्ट ने एक समाचार पत्र के हवाले से कहा कि लड़के को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर दिया गया। उन्हें बरेली के बालसुधार गृह भेजा गया मगर उन्हें लड़के की आयु का पता नहीं लगा है।

जानकारी देने वाले लड़के ने कहा कि मेरी आयु 10 वर्ष से अधिक है। मेरी बहन की आयु 6 वर्ष है वह चाॅकलेट खरीदने बाहर गई। तो एक और लड़का वहां आया और उसने उसे अपने साथ खेलने के लिए कहा। इस दौरान उसे समीप के खेत ले जाया गया और उसका रेप कर दिया। जब उसकी बहन वापस लौटी तो उसका रक्त निकल रहा था वह रो रही थी

इस दौरान उसने अपनी पूरी बात बताई। पुलिस अधिकारी दलबीर वर्मा ने कहा कि लड़का डरा हुआ है। पुलिस द्वाा पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उससे खेल - खेल में ऐसा हो गया। इस मामले में लड़के के परिजन का आरोप है कि इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करना नहीं चाहती थी मगर समाज के कुछ लोगों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। 

पुलिस हरकत में नहीं आई। इस दौरान वर्मा द्वारा कहा गया कि एफआईआर दर्ज करने से पूर्व उनके द्वारा आनाकानी की गई थी। इस तरह का आरोप बेहद अजीब लग रहा था। इस मामले में एससी/एसटी नियम के तहत शिकायत दर्ज की गई। इस मामले में यह भी कहा गया कि देश में नाबालिग लोगों द्वारा किए जाने वाले अपराधों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -