ठंड में हो रही है शादी तो हनीमून के लिए बेस्ट रहेंगी ये 9 जगह
ठंड में हो रही है शादी तो हनीमून के लिए बेस्ट रहेंगी ये 9 जगह
Share:

ठंड के मौसम में अगर आप हनीमून मनाने वाले हैं, यानी आपकी शादी ठंड यानी दिसंबर-जनवरी-फरवरी में होने वाली है तो आप इन जगहों पर हनीमून मनाने जा सकते हैं। आइए बताते हैं उन जगहों के बारे में।

दार्जिलिंग- दार्जिलिंग को 'क्वीन ऑफ़ हिल्स' कहते हैं। जी हाँ और इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता और बेहतरीन मौसम न्यू मैरिड कपल के सुकून के पलों को यादगार बना देगा। जी दरअसल यहां पर आप चाय के बागान, टॉय ट्रेन और हिमालय की ख़ूबसूरत वादियों के बीच रोमांटिक पल गुजार सकते हैं।

उदयपुर- झीलों का शहर उदयपुर हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। जी दरअसल यहां पर आप पार्टनर के साथ झीलों की सैर करने के साथ-साथ शाही क़िले भी घूम सकते हैं।

ऊटी- ऊटी की ख़ूबसूरत पहाड़ियों और प्राक़तिक सुंदरता के बीच पार्टनर के साथ रोमांटिक वॉक करते हुए आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यहाँ आपको अच्छा लगेगा।

कोवलम, केरल-  केरल का कोवलम भी हनीमून के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर Beach में घूमने के साथ-साथ आर्टिफ़िशियल कोरल रीफ़ भी देख सकते हैं। इसी के साथ कोवलम के मंदिर और डैम में भी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

मुन्नार- केरल के मुन्नार की ख़ूबसूरती और शांत वातावरण हनीमून कपल्स के लिए सबसे आकर्षक जगह है। यहां पर आपको बजट में अच्छे होटल्स भी मिल जाएंगे। जी दरअसल यहां ट्रेकिंग, बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और चाय के बागान की सैर कर सकते हैं। 

शिमला- सर्दी के मौसम में शिमला की बर्फ़ से ढकी वादियों के बीच आप अच्छा समय गुजार सकते हैं।

अंडमान- अंडमान में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक आइलैंड है। जी दरअसल यहां आप अपने पार्टनर के साथ समुद्र के किनारे प्यार भरे और सुकून के पल बिता सकते हैं। 

तवांग- अरुणांचल प्रदेश में बसे छोटे से तवांग शहर की ख़ूबसूरती देखकर आप खो जाएंगे। जी दरअसल तवांग का शांत वातावरण हनीमून कपल्स के लिए बहुत बेहतरीन जगह है।

कावारत्ती- लक्षद्वीप के आईलैंड के नज़ारे आपका दिल जीत लेंगे। यहाँ जाकर आपको अच्छा लगेगा और यहाँ जो समय आप बिताएंगे वह सबसे अलग और अच्छा होगा।

मानसून में पुणे जाए घूमने, इन जगहों पर लें आनंद

भारत की वो जगह जहां फ्री में मिलता है रहना-खाना

इस मानसून घूमने जाएं भेड़ाघाट, इन जगहों को देखकर आ जाएगा आनंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -