मिजोरम में कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, परन्तु लगातार बढ़ रहे है संक्रमित केस
मिजोरम में कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, परन्तु लगातार बढ़ रहे है संक्रमित केस
Share:

आइजोल: अभी पुरे देश में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है, कोरोना की वजह से दुनिया का प्रत्येक क्षेत्र ग्रसित है. वही इस बीच मिजोरम भले ही भारत में इस समय ऐसा प्रदेश है, जहां पर COVID-19 से एक भी मौत नहीं हुई है, किन्तु संक्रमण का संकट प्रदेश में रोजाना बढ़ रहा है। प्रातः 7 बजे तक नॉर्थ ईस्ट के इस प्रदेश में 26 नए केस सामने आए हैं। टोटल संक्रमितों की संख्या प्रदेश में 1 हजार 506 हो गई है, जिसमें 567 सक्रीय मामले हैं जबकि 939 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

वही दूसरी तरफ देश में COVID-19 संक्रमण की तेजी रुक ही नहीं रही है। बुधवार को 98 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। दूसरी बार एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं। इससे पूर्व नौ सितंबर को सबसे ज्यादा एक लाख चार हजार से ज्यादा नए मामले मिले थे। हालांकि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 85 हजार से ज्यादा मरीजों को देश के विभिन्न हॉस्पिटलों से छुट्टी भी मिली है, जबकि इस दौरान 1,132 व्यक्तियों की जान भी इस COVID-19 महामारी के चलते चली गई है। एक्टिव केसों का आंकड़ा 10 लाख को पार हो गया है।

वही प्रदेशों तथा केंद्र शासित राज्यों से रात नौ बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार देर रात से अब तक 98,070 नए केस सामने आए हैं तथा कुल संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख चार हजार से ज्यादा हो गया है। एक दिन पूर्व ही कुल केस 50 लाख से ज्यादा हुए थे। 85,747 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं तथा अब तक COVID-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 40.11 लाख से ज्यादा हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

100 वर्षीय महिला ने पेश की मिशाल, अपनी सकारात्मक सोच के सहारे जीती कोरोना से जंग

'ताली-थाली' पर विपक्ष ने घेरा तो सुधांशु त्रिवेदी बोले- क्या चरखे से आज़ादी मिली थी ?

गडकरी के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी निकले कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -