भाजपा के 9 विधायक हुए बागी, आज थाम सकते हैं सपा का दामन
भाजपा के 9 विधायक हुए बागी, आज थाम सकते हैं सपा का दामन
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद से ही सियासी दलों के नेताओं का पाला बदलना तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ बागी MLA समाजवादी पार्टी (सपा) में जा सकते हैं। दरअसल, गुरुवार को ही राज्य के आयुष मंत्री और सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से MLA धर्म सिंह सैनी, फीरोजाबाद के शिकोहाबाद से MLA मुकेश वर्मा और लखीमपुर के धौरहरा से MLA अवस्थी बाला प्रसाद ने पार्टी छोड़ दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  राज्य में भाजपा के साथ सरकार चला रहे अपना दल के MLA अमर सिंह चौधरी ने भी पार्टी से इस्तीफा देते हुए गुरुवार को सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की थी। जिसके बाद माना जा रहा है कि वह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं अभी तक राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन मंत्री सरकार और पार्टी से त्यागपत्र दे चुके हैं।

धर्म सिंह सैनी योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले तीसरे मंत्री हैं। जबकि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान ने योगी कैबिनेट से त्यागपत्र दे दिया था और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें कि अब तक भाजपा के नौ विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा पहले ही ये बात स्पष्ट कर चुकी है कि इस चुनाव में कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटने वाले हैं, इसलिए अब नेता टिकट की आस में दूसरे दलों का हाथ थाम रहे हैं।   

यूपी चुनाव में पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा, टिकट बंटवारे पर बैठक में हुए शामिल

यूपी चुनाव: क्या अयोध्या में 'मोदी की काशी' जैसा करिश्मा कर पाएंगे योगी आदित्यनाथ ?

फर्म में निवेशकों को गुमराह करने के आरोप में इस कंपनी के संस्थापक को 26 सितंबर को होगी जेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -