ईसाई परिवार के 9 सदस्यों ने अपनाया हिन्दू धर्म, 40 साल पहले पिता बने थे क्रिस्चियन
ईसाई परिवार के 9 सदस्यों ने अपनाया हिन्दू धर्म, 40 साल पहले पिता बने थे क्रिस्चियन
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के भद्रावती स्थित अंतरगंगे गाँव में एक ईसाई परिवार के 9 लोगों ने ‘विश्व हिन्दू परिषद (VHP)’ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में घर-वापसी करते हुए हिन्दू धर्म अपना लिया है। ये सभी 9 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। 55 वर्षीय जयशीलन ने बताया कि वो मूल रूप से तमिलनाडु से हैं, किन्तु 7 दशक पहले उनके पूर्वज कर्नाटक के भद्रावती में बस गए थे। पेशे से टेलर जयशीलन ने कहा कि उनके पिता एलुमलाई एक दिहाड़ी श्रमिक थे। वो एक माइन में मजदूरी करते थे।

ये माइन ‘विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL)’ को कच्चे धातु (Ore) की आपूर्ति करता था। 40 साल पहले उनके पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था, किन्तु अब इस परिवार ने वापस हिन्दू धर्म में आने का फैसला किया है। उन्होंने रविवार (26 दिसंबर, 2021) को हिन्दू धर्म में घर वापसी की है। जयशीलन का कहना है कि उनका जन्म तभी हो गया था, जब उनके पिता ने ईसाई धर्म नहीं अपनाया था।  ऐसे में उन्होंने बचपन से हिन्दू धर्म ही अपनाए रखा और अब वो औपचारिक रूप से हिन्दू धर्म में आ गए हैं।

जयशीलन ने कहा कि, 'मेरे पिता ने सरकारी रिकार्ड्स में मेरे दो बेटों के नाम क्रिस्चियन के रूप में दर्ज करा दिए थे। किन्तु, 10 वर्ष पहले मेरे पिता का निधन हो गया और इसके बाद से ही हम लोगों ने हिन्दू धर्म का पालन शुरू कर दिया था। हालाँकि, हमें अब तक ऐसा कोई मंच नहीं मिला, जिसके जरिए हम हिन्दू धर्म में घर-वापसी कर सकें। इसीलिए, मैंने भद्रावती में ‘विश्व हिन्दू परिषद (VHP)’ के अपने मित्रों से संपर्क किया।' भद्रावती के VHP नेता एच रामप्पा मौके पर उपस्थित थे।

तेलंगाना ने COVID-19 की पहली खुराक में 100- प्रतिशत कवरेज को पूरा किया

15-18 वर्ष के बच्चोंं को अधिक घेरती हैं बीमारियां..., जानिए बच्चों के टीकाकरण पर क्या बोले एक्सपर्ट्स

2022-24 की अवधि में दक्षिण कोरिया संयुक्त राष्ट्र का नौवां सबसे बड़ा दाता होगा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -