धनु और मीन राशिवाले रहें सावधान, जानिए क्या कहती है आपकी राशि
धनु और मीन राशिवाले रहें सावधान, जानिए क्या कहती है आपकी राशि
Share:

12 राशियों में से हर इंसान की राशि अलग अलग होती है, जिसकी मदद से मनुष्य यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका लाभ उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप सावधान और सतर्क रह सकते हैं।

मेष: आज पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। उदासीनता या लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है। भागदौड़ रहेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: रचनात्मक कार्यों में उन्नति होगी। सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी पारिवारिक महिला के कारण तनाव हो सकता है।

कर्क: व्यर्थ की समस्याओं से बचने के लिए कनेर के वृक्ष लगाएं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

सिंह: पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष सशक्त होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रयत्न फलीभूत होगा।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, किन्तु संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष सशक्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सनिध्य मिलेगा। फिर भी आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु: आज आपकी राशि पर शनि और केतु की युति है। दोनों ही वक्री हैं, जिस कारण स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। झगड़े-विवाद से बचें।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगे।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अनचाही यात्रा या देशाटन की स्थिति भी बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मीन: किसी भी मामले में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में उन्नति होगी।

7 जुलाई का पंचांग: जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

7 जुलाई राशिफल: आज अस्त रहेगा मंगल, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा अमंगल

Gupt Navratri 2019: इस सामग्री से करें माँ दूर्गा की उपासना, मिलेगी विशेष कृपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -