मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट, आपस में भिड़ीं 8-10 गाड़ियां
मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट, आपस में भिड़ीं 8-10 गाड़ियां
Share:

मुंबई: मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 8 से 10 गाड़ियों की एक दूसरे से टक्कर में कम से कम चार व्यक्तियों की मौत हो गई। दुर्घटना में गाड़ियों में फंसकर दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को निकालने के लिए प्रशासन को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना में मरने वालों का आँकड़ा भी बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

वही इस दुर्घटना में एक मारुति बोलेरो कार पूर्ण रूप से चकनाचूर हो गई। गाड़ियों के नंबर प्लेट के पूर्ण रूप से चकनाचूर हो जाने से वाहनों तथा यात्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त होने में कठिनाई हो रही है। यह दुर्घटना मध्य प्रदेश से धुले जाने वाली सड़क पर हुआ है। कहा गया कि शिरपुर तालुका के पलासनेर क्षेत्र में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश स्थित सेंधवा से शिरपुर आते वक़्त बुधवार रात लगभग 8 से 8:30 बजे दुर्घटना हुई। 

वही दुर्घटना में तीन से चार चौपहिया वाहन एवं कुछ ट्रक सम्मिलित हैं। घटना में कई चौपहिया वाहन तबाह हो गए हैं। दुर्घटना होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य आरम्भ किया। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस भी उपस्थित थी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा पुरे मामले की जांच निरंतर जारी है।

30 अक्टूबर को देहरादून आएँगे गृहमंत्री अमित शाह!

महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म, फिर जो हुआ सुनकर तारीफ करेंगे आप

आज इन 4 राशि के लोगों का दिन है बहुत ही शुभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -