लिफ्ट देने के बहाने 80 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार
लिफ्ट देने के बहाने 80 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार
Share:

बुलंदशहर : शिकारपुर कस्बे में यहां दो अज्ञात लोगों ने 80 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी के अनुसार मामला शनिवार दोपहर का है जब बदायूं जिले की रहने वाली पीड़ित अपनी बेटी से मिलने अहमदगढ़ कस्बे से कटरा खेड़ा गांव जा रही थी। एसएसपी ने बताया कि जब महिला अपनी बेटी के गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, बाइक पर बैठकर आए दो लोगों ने उसे गंतव्य तक पहुंचाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद दोनों महिला को पार्क में ले गए और उसका सामूहिक बलात्कार किया।

तिवारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को शिकारपुर कस्बे के समीप छोड़ा। बाद में वह अचेत अवस्था में मिली और उससे खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने अनुसार महिला को एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेरठ के अस्पताल में रैफर किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की बेटी की शिकायत पर कल शाम दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएसपी ने कहा कि पीड़ित की चिकित्सकीय जांच हुई है और रिपोर्ट का इंतजार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -