कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेस वे पर एक साथ टकराए 8 वाहन, 2 की मौत, कई घायल
कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेस वे पर एक साथ टकराए 8 वाहन, 2 की मौत, कई घायल
Share:

नई दिल्ली: सर्दी की शुरुआत के साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। हाथरस में सोमवार को कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 8 वाहनों की जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। हादसे के घायलों को आगरा के SN मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 

इस हादसे के बाद हाथरस के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। हाथरस के एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि सोमवार सुबह लगभग 7.15 बजे वाहनों की टक्कर हुई। इसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया। जिसने भी यह मंजर देखा, सहम गया। इसके बाद लोग राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। राहगीर वाहन ड्राइवर्स ने घायलों को गाड़ियों से निकालकर पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के पहिए रुक गए। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने बागडौर संभाली और हादसे का शिकार हुई गाड़ियों को रास्ते से हटाने का काम शुरू किया। कुछ देर बाद यातायात को सुचारू किया गया।

हादसा हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के मिढावली के पास हुआ। धुंध के कारण तेज रफ्तार में आ रही गाड़ियों को साफ नजर नहीं आया और एक के बाद एक 8 गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। हादसे के चलते कारों के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

इस दिवाली सबसे बड़ा दान करेंगे मुकेश अंबानी, इस प्रसिद्ध मंदिर में देंगे 19 किलो सोना

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स अधिकारों के मुद्दे के माध्यम से जुटाएं इतने करोड़

अडानी समूह ने इटली स्थित snam के साथ रणनीतिक सहयोग का एलान किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -