समुद्री बीच पर विद्यार्थियों की डूबने से मौत, जांच के दिए आदेश
समुद्री बीच पर विद्यार्थियों की डूबने से मौत, जांच के दिए आदेश
Share:

सिंधुदुर्ग। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के वैरी बीच पर एक दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। कुछ समय की प्रसन्नता का कोलाहल कुछ ही क्षणों में चीत्कारों में बदल गया। जी हां, यहां करीब 40 महाविद्यालयीन विद्यार्थी एक टूर पर आए थे मगर यहां पर कुछ समय समुद्र में बिताने के दौरान लगभग 8 विद्यार्थी समुद्र में लापता हो गए।

इन लोगों की काफी खोजबीन की गई। मगर कुछ ही समय में इनके साथियों ने देखा कि ये लोग पानी में असंतुलित हो रहे हैं। इन लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। कुछ ही देर में ये पानी में गायब होने लगे। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि हादसा कैसे हुआ। मगर घटना के बाद से ही प्रशासन जांच में लगा है।

बीच पर लोगों के जुटने के बाद यहां पर अफरा - तफरी को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के शव बरामद होने को लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि ये विद्यार्थी कर्नाटक के बेलगाम क्षेत्र स्थित मराठा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के विद्यार्थी थे।

राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पटरी से उतरे 8 डिब्बे, कई घायल

शूटिंग करते हुए ऐसी गिरी थपकी की टूट गए उनके दांत और लग गए टाँके

माउंट आबू में लगी आग, बुझाने के लिए सेना की मदद

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -