सर्पदंश पीड़ित को बचाने गए 8 लोग खुद हो गए मौत के शिकार
सर्पदंश पीड़ित को बचाने गए 8 लोग खुद हो गए मौत के शिकार
Share:

गाजीपुर : वह सांप के काटने से डर गया। परिजन उसे लेकर झाड़फूंक करवाने वाले के पास पहुंचे। इन लोगों को क्या पता था कि युवक को बचाने के लिए जाना उनकी जान पर ही भारी पड़ जाएगा। दरअसल जब कुछ लोग सर्पदंश से पीड़ित युवक के लिए पूजन करवाने के लिए अमवा की सती माई के स्थान पर गए थे।

ऐसे में लौटते समय रास्ते में इनका वाहन असंतुलित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। असंतुलित वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। दुर्घटना में सवार 8 लोगों की ही मौत हो गई। हालांकि अभी 3 यात्रियों के ही शव बरामद हुए हैं। हादसे को लेकर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की।

वाहन को क्रेन से निकालने का प्रयास किया गया तो दूसरी ओर लापता लोगों के शव तलाशे गए हैं। मृतकों की पहचान बैजनाथ पुत्र महावीर, पंशा देवी पत्नी बुझारथ बिंद, शारदा बिंद पत्नी रामा बिंद, तेतरी देवी पत्नी बिहारी बिंद और सुपारी बिंद पुत्र रामसूरत बिंद का शव बरामद हुआ है।

सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर कश्मीरियों ने की मदद, वायरल हुआ...

वरुण की कार का हुआ एक्सीडेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -