कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार पर लटकी तलवार, कांग्रेस-जेडीएस के 8 MLA इस्तीफा देने पहुंचे
कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार पर लटकी तलवार, कांग्रेस-जेडीएस के 8 MLA इस्तीफा देने पहुंचे
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस -जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार खतरे में आ सकती है। इस गठबंधन के 8 MLA इस्तीफा देने पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि विधानमंडल भवन में उपस्थित स्पीकर के कमरे में ये सभी आठ MLA पहुंचे हुए हैं। कहा जा रहा है कि ये 8 सभी MLA स्पीकर रामालिंगा रेड्डी को त्यागपत्र सौंपेंगे। इनमें 6 कांग्रेस और 2 जेडीएस के हैं। बताया जा रहा है कि स्पीकर फिलहाल अपने कमरे में उपस्थित नहीं हैं। सभी विधायक अपना इस्तीफा पत्र लेकर उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। इंतज़ार कर रहे विधायकों का नाम निम्नलिखित है।

1। प्रताप गोड़ा पाटील, कांग्रेस 
2। शिवराम हेबार, कांग्रेस 
3। रमेश जारखोली, कांग्रेस 
4। गोपालाह, जेडीएस 
5। महेश कुमाति हल्ली, कांग्रेस 
6। एच विश्वनाथ, जेडीएस 
7। नारायण गोड़ा कांग्रेस 
8। बीसी पाटील, कांग्रेस 

इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है इन आठ के अतिरिक्त 4 और विधायक स्पीकर को अपना इस्तीफा देने जा सकते हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं। 
1। रामलिंगा रेड्डी, कांग्रेस 
2। सोम्या रेड्डी, कांग्रेस
3। बी सुरेश, कांग्रेस 
4। मुनिरथना, कांग्रेस 

आपको बता दें कि एक जुलाई को कर्नाटक में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को तगड़ा झटका देते हुए बागी विधायक रमेश जरकीहोली समेत दो कांग्रेस विधायकों ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार को कन्नड़ भाषा में हाथ से लिखे गए अपने पत्र में जरकीहोली ने शिकायत की कि उनकी पार्टी ने गत वर्ष मंत्रिमंडल से उन्हें बाहर कर उनकी वरिष्ठता को 'अनदेखा' किया।

वाराणसी में बोले पीएम मोदी, कहा- 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना हमारा लक्ष्य

ओवैसी ने फिर चला धार्मिक कार्ड, मुसलमान युवाओं को दी ये सलाह

भीतरघात से जूझ रहा लालू परिवार, विरोधी दल जमकर कर रहे खिंचाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -