आंध्रप्रदेश में बाढ़ से हालात खराब, 8 की मौत
आंध्रप्रदेश में बाढ़ से हालात खराब, 8 की मौत
Share:

हैदराबाद : एक बार फिर देश में मानसून सक्रिय नज़र आ रहा है। मानसूनी बारिश के चलते आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के तीन जिलों में बाढ़ के हालात गहरा गए। दरअसल बारिश से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हालात ये थे कि लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से निकाला जा रहा है। कई लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

हालात ये हैं कि हैदराबाद, गुंटूर और रंगा रेड्डी जिले में अभी भी करीब 10 लाख लोग बाढ़ प्रभावित हैं। इन लोगों को राहत दल मदद पहुंचा रहा है। मगर यहां पर बारिश से हालात बदहाल हैं। कई लोगों के घरों में बारिश का पानी जमा हो गया है लोग अपना सामान जैसे-तैसे समेट रहे हैं। हालात ये हैं कि आंध्रप्रदेश में बारिश और बाढ़ से 8 लोगों की मौत हो गई। तो हैदराबाद में इतनी बारिश हुई जितनी 16 वर्षों में भी नहीं हुई। यहां पर केवल 6 घंटे में ही 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

आंध्रप्रदेश के साथ नवगठित राज्य तेलंगाना में भी बाढ़ से स्थिति बदहाल हो गइ। दरअसल यहां पर हैदराबाद और रंगा रेड्डी क्षेत्र में स्कूल बंद कर दिए गए। बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी गईं। देश के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र में भी जोरदार बारिश हो रही है। शिमला में तापमान में कमी आई है तो यहां बारिश भी जोरदार हो रही है। दूसरी ओर मुंबई में भी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -