MP में 7 वर्षीय लड़कियां पी रहीं है सिगरेट, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
MP में 7 वर्षीय लड़कियां पी रहीं है सिगरेट, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश में युवाओं के बीच तम्बाकु निर्मित सामानों के उपयोग करने को लेकर एक सर्वे किया गया है। Global Youth Tobacco Survey रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में लड़कियां 7 वर्ष की आयु से ही सिगरेट पीना आरम्भ कर देती हैं। इसी प्रकार इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि लड़के अमूमन साढ़े 11 वर्ष की आयु से सिगरेट पीना आरम्भ कर देते हैं। 

नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक, प्रियंका दास ने भोपाल स्थित होटल ताज में आयोजित उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम में इस सिलसिले में खबर दी है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे की रिपोर्ट को जारी किया। इस सर्वे रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि लड़कियों के धूम्रपान करने की आयु को लेकर राष्ट्रीय दर लगभग 9 वर्ष तीन महीने है। वही लड़कों की आयु 10 वर्ष 4 महीने है। 

इस सर्वे रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को लेकर यह भी दावा किया गया है कि लगभग प्रदेश में 2.10 प्रतिशत लड़कियां एवं 2.40 प्रतिशत लड़के सिगरेट पीते हैं। इसके अतिरिक्त 1 प्रतिशत लड़कियां बीड़ी भी पीती हैं। प्रदेश में लगभग 4.40 प्रतिशत लड़के और 3.50 प्रतिशत लड़कियां प्रदेश में किसी ना किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती हैं। इन लड़कों एवं लड़कियों की आयु 13 और 15 वर्ष के बीच है। सर्वे में बताया गया है कि युवाओं के तंबाकू उपयोग करने को लेकर 35 अन्य प्रदेशों की तुलना करने पर मध्य प्रदेश 29वें स्थान पर उपस्थित है। मध्य प्रदेश में छोटे बच्चों में तंबाकू की बढ़ती लत वाकई हैरान-परेशान करने वाली है। नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक प्रियंका दास के अनुसार, मध्य प्रदेश की हर 100 में से 7 लड़कियां सिगरेट पी रही हैं। औसतन 7 वर्ष की आयु में ही लड़कियां सिगरेट पीना सीख रही हैं। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार नशे के खिलाफ वक़्त-वक़्त पर अभियान भी चलाती है लेकिन इस सर्वे में वाकई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं।

बिना खाना बनाए मायके जा रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने कर दी हत्या और फिर जो किया...

'भारत को महाशक्ति नहीं बनना है', आखिर क्यों मोहन भागवत ने दे डाला ये बयान?

‘काला चश्मा’ पर जबरदस्त डांस करते नज़र आए पांड्या और धोनी, वायरल हो रहा Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -