ईवीएम खराब होने से मतदान में हुई देरी, नाराज मतदाता वापस लौटे
ईवीएम खराब होने से मतदान में हुई देरी, नाराज मतदाता वापस लौटे
Share:

शिमला : प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के समलोटी मतदान केंद्र 72 में मतदाताओं में भारी रोष है। मतदाता बिना वोट दिए घरों को लौट गए। मिली जानकारी के मुताबिक यहां सुबह नौ बजे पहला वोट डाला गया। इससे पहले मतदान केंद्र में स्थापित की गई ईवीएम मशीन खराब हो गई। दूसरी मशीन लगाई गई लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह भी काम नहीं कर पाई।

लोकसभा चुनाव 2019 : आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर जारी है अंतिम चरण का मतदान

इस कारण घर लौटे मतदाता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मशीन ठीक करने के बाद नौ बजे मतदान शुरू हुआ। लोगों के सब्र का बांध टूट गया और घरों को लौट गए। लंबे इंतजार के बाद मतदान केंद्र खाली हो गया। वहीं सोलन जिले के बसाल में आधे घंटे तक मतदान में खलल पड़ा रहा। यहां लोगों के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। एसडीएम ने अपनी गाड़ी में मतदाता घर भेजे और पहचान पत्र मंगवाए।

कार और ट्राले की जोरदार भिड़ंत के बाद दो लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के लिए 52 लाख 62 हजार 126 मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में आज अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। इन मतदाताओं में 26.57 लाख पुरुष, 26.04 महिलाएं और 47 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1.52 लाख से ज्यादा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

शिमला की पहाड़ी चोटियों पर फिर खुशनुमा हुआ मौसम, जमकर हुई बर्फबारी और बारिश

नर्मदा के मछुआरों ने लगाई पीएम मोदी से खून भरी गुहार

पुणे में ब्रेक फेल होने के बाद सीधे होटल में जा घुसी बस, बड़ा हादसा टला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -