प्रेग्नेंट हुई 7वीं की छात्रा, मामला सामने आते ही दंग रह गए सभी
प्रेग्नेंट हुई 7वीं की छात्रा, मामला सामने आते ही दंग रह गए सभी
Share:

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां सौतेले भाई ने 13 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ एक माह तक बलात्कार किया। इस घटना के खुलासे के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 40 वर्ष के फुफेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। काउंसलिग के चलते पीड़िता ने बताया कि एक महीने तक निरंतर उसके साथ गलत काम हुआ। 

7वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। बड़ी बहन की शादी होने के पश्चात् भाई ने उसे पढ़ने के लिए हॉस्टल में भेज दिया था। 2 महीने पहले जब वह घर आई तो उसके बुआ के लड़के ने निरंतर एक महीने तक बलात्कार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के मारने उसने किसी को कुछ नहीं बताया तथा फिर हॉस्टल चली गई। एक दिन गर्ल्स हॉस्टल में रूटीन मेडिकल चेकअप हुआ। सभी लड़कियों के साथ इस नाबालिग ने भी जांच कराई तो वह 3 महीने की गर्भवती निकली। हॉस्टल की वार्डन ने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को दी। टीम के सदस्यों ने नाबालिग की काउंसिलिंग की। तो पीड़िता ने आपबीती बताई। तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी तथा मुकदमा दर्ज कराया।

वही इस मामले पर एडिशनल SP समीर यादव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग बच्ची की आयु कम है, वह गर्भवती है। इसलिए उसके अबॉर्शन के लिए जिला चिकित्सालय विदिशा में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भविष्य को देखते हुए उसके पुनर्वास और अस्थायी निवास के लिए भोपाल के बालिका संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट किया जाएगा, फिलहाल उसे विदिशा के फर्स्ट स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

घर में अकेली थी लड़की, अचानक आ गया बहन का जेठ और फिर...

सरेआम पूर्व मुखिया के पति को मारी गोली, मचा हंगामा

'सर्जिकल स्ट्राइक' पर बयान देना दिग्विजय को पड़ा भारी, कांग्रेस के बाद पूर्व सेना प्रमुख ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -