78 साल के बुजुर्ग ने की 17 साल की लड़की संग शादी, अब इस वजह से ले रहा तलाक
78 साल के बुजुर्ग ने की 17 साल की लड़की संग शादी, अब इस वजह से ले रहा तलाक
Share:

दुनिया में कई ऐसे कारनामे होते रहते हैं जो बड़े ही अजीबो गरीब होते हैं। अब आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी बताने जा रहे हैं। यह कहानी है इंडोनेशिया की। यहाँ पर एक 78 साल के बुजुर्ग Abah Sarna ने 17 साल की Noni Navita से शादी रचाई है। वैसे यह शादी एक महीने पहले रचाई गई थी और अब शादी के 22 दिन बाद दूल्हे ने लड़की से अलग होने का फैसला कर लिया। वजह सुनकर आप सभी को झटका लग सकता है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग ने बीते हफ्ते ही तलाक के लिए अर्जी डाली है।

पहले तो उम्र में फासला होने की वजह से कपल को लोगों ने खूब ट्रोल भी किया था और कई लोगों ने दोनों में प्यार बताया था। कई लोगों ने तो यह तक कह डाला था कि प्यार अँधा होता है। ऐसे में अब जब Abah ने Noni से अलग होने का फैसला ले लिया है तो लड़की के परिवार वाले हैरान हो गए हैं।

इस मामले में दुल्हन की बहन Iyan ने मीडिया से कहा, ‘मैं यह सुनकर हैरान थी। क्योंकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक ही लग रहा था। लेकिन अचानक किए उनके इस फैसले ने चौका दिया है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे परिवार को Abah से कोई परेशानी नहीं थी। हालांकि, Abah के परिवार की तरफ से इस शादी को लेकर समस्या जरूर थी।' वहीं खबरें यह भी है कि बुजुर्ग ने दुल्हन पर आरोप लगाया गया कि वह शादी से पहले गर्भवती थी। वहीं Noni की बहन से जब इसे बारे में पूछा तो उन्होंने इस आरोप को गलत बताया है। इस मामले में दहेज़ को लेकर भी बातें हो रहीं हैं हालाँकि अब तक कुछ साफ़ नहीं हो पाया है।

पति संग नेहा ने मनाया पहला करवाचौथ, शेयर की तस्वीरें

नार्थ कोरिया ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाया धूम्रपान पर प्रतिबंध

गुजरात में दिवाली के बाद खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -