'हर घर तिरंगा' कैंपेन में दिखा लोगों का उत्साह, खरीदे गए इतने करोड़ के झंडे
'हर घर तिरंगा' कैंपेन में दिखा लोगों का उत्साह, खरीदे गए इतने करोड़ के झंडे
Share:

नरेंद्र मोदी सरकार के 'हर घर तिरंगा' कैंपेन को न केवल जबरदस्त सफलता मिली है बल्कि इकोनॉमी को बूस्टर डोज मिला है। आपको बता दें कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने बीते रविवार को बताया कि इस साल 30 करोड़ झंडे बिके हैं, जिससे 500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है। आपको पता हो 'हर घर तिरंगा' कैंपेन 22 जुलाई को लॉन्च हुआ था। वहीं इसमें लोगों को अपने घरों पर तीन दिन-13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने को कहा गया था। ऐसे में देश की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए सभी ने जी जान लगा दी। खुद पीएम मोदी ने मार्च 2021 में आजादी के अमृत महोत्सव का ऐलान किया था और बीते दिनों मना 'हर घर तिरंगा' भी इसी कैंपेन का हिस्सा था।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'हर घर तिरंगा कैंपेन ने भारतीय कारोबारियों की क्षमता को दर्शाया है, जिन्होंने तिरंगे की अभूतपूर्व मांग को पूरा करते हुए करीब 20 दिनों के रिकॉर्ड समय में 30 करोड़ से अधिक झंडों का निर्माण किया।' बीते 15 दिन में CAIT और देश के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने 3000 से ज्यादा तिरंगा समारोह आयोजित किए हैं।

आपको बता दें कि बीते महीने गृह मंत्रालय ने फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 में कुछ संशोधन किए थे और इसके तहत पॉलिस्टर,मशीन से बने, हाथ से बने, मशीन या हाथ से बुने, कपास, ऊन, रेशमी खादी की गोखरू से झंडे का निर्माण किया जा सकता है। इसी के साथ CAIT ने कहा कि, 'संशोधन ने झंडों की आसान उपलब्धता में मदद की और अपने घरों या अन्य स्थानों पर तिरंगा बनाने वाले 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया। स्थानीय दर्जियों को भी बड़े पैमाने पर शामिल किया गया।'

वहीं खंडेलवाल और भरतिया ने कहा, 'पिछले वर्षों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की सालाना बिक्री लगभग 150-200 करोड़ रुपये तक सीमित थी। हालांकि, हर घर तिरंगा कैंपेन ने बिक्री को कई गुना बढ़ा दिया है।' आप सभी को यह भी बता दें कि झंडों की मांग आमतौर पर 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर के बीच बढ़ती है हालाँकि पिछले दो साल में कोविड के कारण बड़े स्तर पर राष्ट्रीय समारोहों का आयोजन नहीं हुआ और इसी की वजह से इस्तेमाल न होने वाला स्टॉक इस साल यूज किया गया।

Video: भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर 'प्रकृति' भी कर रही सलाम, पवनदेव ने खुद फहराया 'तिरंगा'

स्वतंत्रता दिवस पर भारत को 'अंतरिक्ष' से भी मिली बधाई.., दुनियाभर ने दी शुभकामनाएं

देश का एकलौता इंकलाब मंदिर, जहां हर दिन लगते हैं 'भारत माता की जय' के नारे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -