पद्म अवॉर्ड लेने से इस सिंगर ने किया इंकार, जानिए क्यों?
पद्म अवॉर्ड लेने से इस सिंगर ने किया इंकार, जानिए क्यों?
Share:

आज 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) है हालाँकि इससे ठीक एक दिन पहले पद्म अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी कर दी गई थी। इस लिस्ट में सोनू निगम (Sonu Nigam) समेत तमाम नामी हस्तियों को शामिल किया गया था। इसी के साथ इस लिस्ट में मशहूर गायिका संध्या मुखर्जी उर्फ संध्या मुखोपाध्याय (Sandhya Mukhopadhyay) का नाम भी शामिल था। हालाँकि गायिका ने बीते मंगलवार को पद्मश्री सम्मान की पेशकश को स्वीकार करने से मना कर दिया।

आप सभी को बता दें कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने जब गायिका को फोन लगाया तो उनकी बेटी से इस दौरान बात हुई। वहीं अधिकारियों की तरफ से गायिका को सम्मान के लिए उनकी सहमति की खातिर उनसे टेलीफोन पर संपर्क किया था। जी दरअसल हाल ही में गायिका की बेटी सौमी सेनगुप्ता ने फोन पर कहा कि, 'मुखर्जी गणतंत्र दिवस सम्मान सूची में पद्मश्री के लिए नामित होने को तैयार नहीं हैं। उनकी सहमति के लिए उनसे संपर्क किया गया था।' इसी के साथ सेनगुप्ता ने यह भी कहा कि, '90 साल की उम्र में, लगभग आठ दशकों से अधिक के गायन करियर के साथ पद्मश्री के लिए चुना जाना उनके लिए अपमानजनक है।'

इसी के साथ गायिका की बेटी ने कहा, ‘पद्मश्री किसी जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य है, न कि ‘गीताश्री’ संध्या मुखोपाध्याय के लिए। उनका परिवार और उनके गीतों के सभी प्रेमी भी यही महसूस करते हैं।’ इस दौरान कई लोगों ने गायिका के इस फैसले का समर्थन किया है। आप सभी को बता दें कि वह एस डी बर्मन, अनिल विश्वास, मदन मोहन, रोशन और सलिल चौधरी सहित कई हिंदी फिल्म संगीत निर्देशकों के लिए भी गाना गा चुकी हैं। इसी के साथ उन्हें `बंग बिभूषण` समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

गणतंत्र दिवस: आज जरूर देखे यह बेहतरीन फ़िल्में

कोरोना प्रोटोकॉल के साथ शुरू हुई फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' की शूटिंग

फिल्म लगान की गोरी मेम अब दिखती है कुछ ऐसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -