मोदी मंत्रिमंडल में 72 मंत्री है करोड़पति और 63 मंत्री है उच्च शिक्षित
मोदी मंत्रिमंडल में 72 मंत्री है करोड़पति और 63 मंत्री है उच्च शिक्षित
Share:

नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट में हुए विस्तार के बाद सदस्यों की संख्या 78 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 72 मंत्री करोड़पति है। खबर है कि इनमें से 24 मंत्री ऐसे भी है, जिन पर घोषित आपराधिक मामले दर्ज है। बीते सप्ताह किए गए विस्तार में 5 मंत्रियों को हटाया गया जब कि 19 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने सभी मंत्रियों की ओर से दिए गए हलफनामों काअध्ययन कर कई दिलचस्प आंकड़े पेश किए हैं। इसके अनुसार, नए मंत्रियों में सबसे अधिक दौलतमंद विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर है, उनकी कुल संपत्ति 44.90 करोड़ की है।

32.25 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पी पी चौधरी और इस, ल्सिट में अगला नंबर 29.97 करोड़ की संपत्ति के साथ खेल और युवा मामले के मंत्री विजय गोयल का है। पूरे मंत्रिमंडल में 9 ऐसे मंत्री है, जिनकी संपत्ति 30 करोड़ से अधिक की है। इनमें अरुण जेटली, हरसिमरत कौर, जयंत सिन्हा, मेनका गांधी व महेश शर्मा जैसे मंत्री शामिल है।

हलफनामे की मानें तो सबसे कम संपत्ति अनिल माधव दवे के पास है, जो कि 60.97 लाख है। मोदी मंत्रिमंडल में कुल 9 महिलाओं को शामिल किया गया हैं, जिनमें 33 वर्षीय अनुप्रिया पटेल सबसे युवा मंत्री है। शिक्षा के मामले में 14 मंत्रियों की शिक्षा 12वीं पास या उससे कम है जबकि स्नातक और उससे अधिक शिक्षा प्राप्त मंत्रियों की संख्या 63 है।

नए मंत्रियों में 7 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें 3 के विरुद्ध हत्या का प्रयास, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने और चुनाव हिंसा से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं। नए मंत्रियों की औसत संपत्ति 8.73 करोड़ रुपए हैं। पूरे मंत्रिमंडल की औसत संपत्ति की बात की जाए तो ये 12.94 करोड़ रुपए बैठती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -