700 हिंदुओं ने अपनाया इसाई धर्म, मचा बवाल
700 हिंदुओं ने अपनाया इसाई धर्म, मचा बवाल
Share:

मऊ : उतर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पहले से ही लचर है, अब इसकी और अधिक पोल खोलती है, मऊ में हुई ये घटना। राज्य में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर बवाल भी जारी है। सोमवार को करीबन 700 हिंदुओं ने अपना धर्म परिवर्तित कर इसाई धर्म को अपनाया। जिसका हिंदु युवा वाहिनी ने पुरजोर विरोध किया।

इसके बाद युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वापस इसाई बने 15 हिंदुओं को पूरी प्रक्रिया के साथ हिंदु बनाया। धर्म परिवर्तन की ये घटना मऊ जिले के घोसी थाने के हाजीपुर गांव का है। धर्म बदलने वाले मुन्ना नाम के युवक ने बताया कि पहले मैं हिंदु था फिर इसाई बन गया और अब वापस हिंदु बन गया हूँ।

धर्म परिवर्तन की विधि को संपन्न करने वाले पंडित बृजेश शंकर मिश्रा का कहना है कि जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था, उनकी घर वापसी कराई गई। इस घर वापसी मामले पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिन परिवार धर्म परिवर्तन कर लिया था उनकी घर वापसी कराई गई है। उन्हें गंगा जल, रक्षा सूत्र, गेरु वस्त्र धारण कराया गया और उनका शुद्धिकरण करा कर हिन्दू धर्म में फिर से शामिल किया गया है।

घर वापसी कराने की खबर को सुनते ही मौके पर जिलाधिकारी भी पहुंच गए और आते ही मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होने कहा कि घर वापसी जैसा कोई काम नही हो रहा है। कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे, जिनसे पूछताछ करने पर पता चला है कि किसी बीती बात को लेकर समझौता किया जा रहा था। उसी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -