अब भी सिंहस्थ के दौरान हुई 70 मौतों की लाशें सड़ रही है उज्जैन में
अब भी सिंहस्थ के दौरान हुई 70 मौतों की लाशें सड़ रही है उज्जैन में
Share:

उज्जैन। उज्जैन में लगे महाकुंभ मेले में अलग-अलग कारमों से करीब 70 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से 22 साधु है। इनमें से कई लाशें अब भी पोस्टमार्टम रुम में पड़ी-पड़ी सड़ रही है। हालत ये है कि वहां खड़ा होना भी दुर्भर हो रहा है। हांलाकि प्रशासन अब भी लाशों की सही संख्या बता पाने में असमर्थ है।

सिविल सर्जन का कहना है कि उनके पास 21 लाशों को ही रखने के इंतजाम है। इऩ बदबू दे रही लाशों के मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस एक-दूसरे को दोष दे रहे है। पोस्टमार्टम कराने आए महाकाल थाने के एसआई रंजीत सिंह का कहना है शिनाख्ती के लिए लाशों को रखवाया जाता है।

लाश को सेफ रखने के लिए फ्रीजर है। बावजूद इसके लाशों को खुले में रखा जा रहा है। गर्मी की वजह से लाशें जल्द सड़ने लगती हैं। फैमिली मेंबर भी इनकी शिनाख्त नहीं कर पाते। 10 फ्रीजरों में से 2 का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. गहरवार का कहना है कि हमारे पास 21 लाशें रखने के लिए 10 मॉर्च्युरी फ्रीजर हैं।

एक फ्रीजर में चार लाशें रखी जा सकती हैं। पोस्टमॉर्टम रूम में दो और बच्चा वार्ड के सामने आठ। बच्चा वार्ड के सामने वाले फ्रीजर को सिंहस्थ के लिए देवास, शाजापुर और आगर से मंगवाया गया था। इन्हें वापस भेज दिया जाएगा। उन्होने बताया कि पुलिस जो शव लेकर आ रही है, वो 10-15 घंटे पुरानी है।

इतने समय में ये डिकम्पोज होना शुरु हो जाते है। लावारिस लाशों का क्रिया-कर्म करने वाली संस्था मुक्ति सेवा सदन के अध्यक्ष अनिल डागर का कहना है कि सिंहस्थ में मैंने ही 70 लाशों का अंतिम संस्कार किया है, जिसमें से 22 के करीब साधु हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -