7 बार के सपा MLA दुर्गा प्रसाद ने कही 'समाजवादी पार्टी' को उखाड़ फेंकने की बात, Video Viral
7 बार के सपा MLA दुर्गा प्रसाद ने कही 'समाजवादी पार्टी' को उखाड़ फेंकने की बात, Video Viral
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव से पहले जनता को अपने पक्ष में करने के लिए सभी पार्टियाँ बड़े-बड़े वादे कर रही हैं। साथ ही सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जमकर चल रही है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो चला है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ जिले के सदर विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

इस वीडियो में सपा MLA दुर्गा प्रसाद की जुबान फिसलती हुई दिख रही है। हैरान की करने वाली बात ये है कि सपा से 7 बार विधायक रह चुके दुर्गा यादव अपनी ही पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कह रहे हैं। वायरल वीडियो में दुर्गा प्रसाद यादव कहते दिख रहे हैं कि, 'चौपाल और रैलियाँ निकालेगें, हमारे यहाँ जनता को देख ही रहे है। यहाँ पर जनसैलाब उमड़ा हुआ है। आने वाले दिन में और करेंगे। इसलिए मजबूती से हम लोग संकल्प लेकर के समाजवादी पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।'

विधायक का ये बयान सुनकर वहाँ मौजूद सपा कार्यकर्ता भी दंग रह जाते हैं और उन्हें गलती सुधारने को कहते हैं। जिसके बाद वह अपनी बात को संभालते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उखाड़ फेंकने की बात कहते हैं। वहीं, यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स दुर्गा प्रसाद को ट्रोल करने लगे हैं। प्रभात मिश्रा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'ये है समाजवादी पार्टी के सात बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री #दुर्गा_प्रसाद_यादव अब ये भी अपनी पार्टी से ऊब चुके हैं।'

'मुंह में राम बगल में छूरी वाले हैं गांधी..', जब डॉ अंबेडकर ने 'हत्या' को बताया था देश के लिए अच्छा

अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने दायर की 7000 पन्नों की चार्जशीट, इन लोगों के नाम आए सामने

मुसलामानों के बाद अब मोदी सरकार का नया टार्गेट ईसाई .., कांग्रेस नेता चिदंबरम का आरोप

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -