पीएम और बालासुब्रमण्यम सहित 7 लोग पद्म विभूषण से सम्मानित, 10 लोगों को मिला पद्म भूषण
पीएम और बालासुब्रमण्यम सहित 7 लोग पद्म विभूषण से सम्मानित, 10 लोगों को मिला पद्म भूषण
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित नागरिक अलंकरण कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने साल 2021 के लिए 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने 102 व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया। साल 2021 के पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में 119 व्यक्तियों के नाम सम्मिलित हैं जिन्हें ये सम्मान दिए गए। इससे पूर्व सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 2020 के लिए 73 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जिनमें से कुछ मरणोपरांत भी दिए गए। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में इसकी खबर दी गयी है। इन पुरस्कारों में 4 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण तथा 61 पद्मश्री सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री। इन पुरस्कारों का ऐलान प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। पद्म विभूषण असाधारण तथा विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए एवं पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2021 के लिए इन्‍हें मिला पद्म विभूषण:-


1- जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे
2- तमिलनाडु के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला)
3- मौलाना वहीदुद्दीन खान
4- डॉ. बेला मोन्नपा हेगड़े
5- बीबी लाल
6- अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी
7- कला के लिए सुदर्शन साहो

इन 10 व्यक्तियों को मिला पद्म भूषण पुरस्कार:-
 

1- कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
2- तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
3- चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
4- सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
5- नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
6- राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
7- केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
8- कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
9- रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
10- तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा

इनके अतिरिक्त 102 व्यक्तियों को पद्मश्री सम्मान से पुरस्कृत किया जा रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तथा कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, एक झटके में इतनी बढ़ा दी फसल मुआवज़ा राशि

भोपाल: अस्पताल में आग लगने से ज़िंदा जले 4 बच्चे, मिलेगा 4-4 लाख रुपए का मुआवजा

'गुम है किसी के प्यार में' बड़ा ट्विस्ट, सई बनेगी माँ!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -