भारी बारिश के चलते ईमारत ढहने से 7 की मौत
भारी बारिश के चलते ईमारत ढहने से 7 की मौत
Share:

मुंबई : मुंबई के समीप ठाणे के ठाकुर्ली क्षेत्र में एक 3 मंजीला इमारत ढहने से करीब 6 लोग मलबे के नीचे दबने से मर गए। इस दौरान बीएमसी और फायर ब्रिगेड के ही साथ एनडीआरएफ के दल ने राहत कार्य कर मलबे से शव और घायलों को निकाला। मामले में यह बात सामने आई है कि भिवंडी अंबरनाथ कल्याण के आपातकालीन दल ने रेस्क्यू का कार्य किया। इस दौरान यह बात सामने आई कि करीब 20 से ज़्यादा लोग मलबे में दबे हुए थे। जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण मुंबई और मुंबई से सटे क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस दौरान जोरदार बारिश से ईमारतों पर भी असर हुआ है। बीती रात तेज़ बारिश हुई इस दौरान ठाणे के पास ठाकुर्ली क्षेत्र में स्थित बिल्डिंग मातृछाया का एक हिस्सा कमजोर हो गया और ईमारत की सीढ़ी भरभराकर गिर गई।

जिसके बाद राहत और बचाव कार्य किया गया। कलेक्टर डाॅक्टर अश्विनी जोशी भी सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गए और स्थिति का जायजा लिया। मामले में यह बात सामने आई है कि संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड के साथ राहतकर्मियों को मौके पर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा तो दूसरी ओर सीढ़ी गिर जाने के कारण लोगों को नीचे आने का रास्ता नहीं मिला। जिसके बाद कई लोग ईमारत में फंस गए। भवन कमजोर होने पर इसका एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -