महाराष्ट्र: 7 लोगों को खंभे से बांधकर पीटा, शक थी वजह
महाराष्ट्र: 7 लोगों को खंभे से बांधकर पीटा, शक थी वजह
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक दलित परिवार के 7 लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई है। बताया जा रहा है इन सातों पर गांव वालों को शक था कि ये जादू-टोना कर रहे हैं इसी के चलते इनकी पिटाई कर दी गई। सभी को चौक पर खंभे से लटकाकर पीटा गया है। बताया जा रहा है सभी की पिटाई इतनी भयंकर थी कि इनमें से 5 लोगों की हालत बेहद गंभीर है और इन्हें चंद्रपुर के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के तहत इन सात लोगों में से चार महिलाएं और तीन बुजुर्ग शामिल हैं। इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

क्या है मामला- यह मामला चंद्रपुर जिले के जिवती तालुका (प्रखंड) का है। यहाँ जादू टोना किए जाने के शक पर बुजुर्गों और महिलाओं की बुरी तरह से पिटाई की गई है। बताया जा रहा है तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित वणी खुर्द गांव में यह सब हुआ। यहाँ गांव में काला जादू करने का शक करते हुए चार महिलाओं और तीन बुजुर्गों को खंभे से बांधकर पीटा गया है। इस पिटाई के दौरान गांव वाले मूक दर्शक बने रहे और कोई भी उन्हें बचाने आगे नहीं आया।

आपको बता दें कि जिन लोगों को बुरी तरह से पीटा गया है वह सभी दलित परिवार के हैं। उनके नाम साहेबराव उके (48), शिवराज कांबले (74), एकनाथ उके (70), शांताबाई कांबले (53), धम्माशीला उके (38), पंचफुला उके (55), प्रयागबाई उके (64) हैं। इस मामले में पीड़ित सात लोगों में से पांच की हालत गंभीर है और उन सभी को चंद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने इन पीड़ितों को भीड़ से बचाया।

MP: 2023 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, राहुल गांधी से मिले पूर्व सीएम कमलनाथ

अरुण जेटली ! भारतीय सियासत का वो नाम, जो आवाज़ उठाने में कभी पीछे नहीं हटा

यहाँ अज्ञात बुखार से एक हफ्ते में 8 बच्चों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -