देवरिया में देर रात कार ने उड़ाया 39 लोगों को
देवरिया में देर रात कार ने उड़ाया 39 लोगों को
Share:

देवरिया : उतर प्रदेश के देवरिया में हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है। सड़क के किनारे बैठकर 39 लोग नाच देख रहे थे और तभी एक तेज रफ्तार कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। कइयों की हाल नाजुक बताई जा रही है।

सोमवार की रात को देवरिया जिले के पनहा गांव में यह हादसा रात 11 बजे हुआ। गांव के ही रामदास के घर पर पूजा के बाद नाच का कार्यक्रम रखा गया था। सड़क पर बैठकर लोग नाच देख रहे थे। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। इसी भीड़-भाड़ का फायदा उठाते हुए ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

कहा जा रहा है कि कार का चालक नशे में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी लोग पनहा गांव के ही थे। मृतकों में दो डांसर भी थे। घायलों में से अधिकांश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -