7 जुलाई राशिफल: आज अस्त रहेगा मंगल, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा अमंगल
7 जुलाई राशिफल: आज अस्त रहेगा मंगल, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा अमंगल
Share:

12 राशियों में से हर इंसान की राशि अलग अलग होती है, जिसकी मदद से मनुष्य यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका लाभ उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप सावधान और सतर्क रह सकते हैं।

मेष: मंगल के अस्त होने से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। झगड़ा विवाद से बचें। अनचाही यात्रा या व्यर्थ का तनाव हो सकता है।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा, लेकिन व्यावसायिक तनाव मिलेगा। कोई ऐसी घटना घट सकती है, जो आपके हित में न हो।

मिथुन: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभकारी है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

कर्क: कर्क लग्न में मंगल कारक होता है और उसके होने से संतान या शिक्षा की वजह से चिंतित होंगे। संबंधित अधिकारी से भी तनाव मिल सकता है।

सिंह: पहले से चली आ रही व्यावसायिक परेशानियां समाप्त होंगी। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभकारी है। व्यावसायिक मामलों में उन्नति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: मंगल का अस्त होना आर्थिक दृष्टि से कष्टकारक है। पारिवारिक मामलों में उन्नति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: दिन भर भागदौड़ रहेगी। मंगल का अस्त होना स्वास्थ्य के लिए कष्टदायक है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयत्न फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: कुछ पारिवारिक दिक्कतें आएंगी। घरेलू कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कुंभ: मंगल का अस्त होना आपके लिए लाभदायक है। विरोधी परास्त होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता से सहयोग प्राप्त होगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

Gupt Navratri 2019: इस सामग्री से करें माँ दूर्गा की उपासना, मिलेगी विशेष कृपा

4 जुलाई पंचांग: आज बन रहा अमृत सिद्धि योग, जानें क्या रहेगा मुहूर्त

आज इन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारें, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -