हिमस्खलन में फंसे इंडियन आर्मी के 7 जवान हुए शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुःख
हिमस्खलन में फंसे इंडियन आर्मी के 7 जवान हुए शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुःख
Share:

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में रविवार को हिमस्खलन में फंसने के बाद लापता हुए इंडियन आर्मी के सभी सात जवान मृत पाए गए हैं। इंडियन आर्मी ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए सातों जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। बयान में यह भी कहा गया है कि जवानों के शवों को आर्मी के नजदीकी केंद्र लाया जा रहा है। सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इंडियन आर्मी के सात जवान, जो एक गश्ती दल का हिस्सा थे, 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

आर्मी ने कहा कि तलाशी अभियान अब खत्म हो गया है और सभी सात जवानों के पार्थिव शरीर हिमस्खलन स्थल से बरामद कर लिए गए हैं। सेना ने कहा कि यह क्षेत्र 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और बीते कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ ही यहां मौसम बेहद खराब रहा है। बयान में कहा गया है कि जवानों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सेना चिकित्सा सुविधा लाया जा रहा है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमस्खलन में फंसे जवानों के शहीद होने पर संवेदना प्रकट की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए इंडियन आर्मी के जवानों के शहीद होने से काफी दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।'

अतीक अहमद के बेटे की जमानत याचिका ख़ारिज, 5 करोड़ की रंगदारी का मामला

मलेशिया में अभी लॉकडाउन की कोई ज़रुरत नहीं : वित्त मंत्री

हिजाब विवाद: कर्नाटक में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, पत्थरबाजी और झड़प की घटनाएं .. Video आया सामने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -