भीषण हादसा: बस और बोलेरो की भिड़ंत, 7 की गई जान
भीषण हादसा: बस और बोलेरो की भिड़ंत, 7 की गई जान
Share:

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। वहीं इस घटना में सात लोगों की की जान चली गई है, जबकि 32  लोगों के जख्मी हो गए हैं। जंहा घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या में में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

घटना पीलीभीत के पुरानापुर क्षेत्र की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बस और बोलेरो के मध्य भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 32 लोग जख्मी हुए हैं। एसपी पीलीभीत जयप्रकाश के अनुसार हादसे में 7 लोगों की जाने जा चुकी है।  जंहा इस बात का पता चला है कि एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से पीलीभीत की तरफ जा रही थी। वहीं बोलेरो गाड़ी पूरनपुर की ओर जा रही थी। अचानक सोहरामऊ के बॉर्डर पर दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के उपरांत बस खेत में पलट गई। बस पलटने से कई यात्री उसके नीचे आ गए। आनन-फानन में सभी को निकाला गया, वहीं बोलेरो में सवार लोग भी जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने यहां 7 लोगों को मृत घोषित किया जा चुका है। पीलीभीत सड़क घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जख्मी की मदद के निर्देश दिए हैं।

फल-सब्जियों से नहीं फैलता कोरोना, मरीजों के 'मुंह में फल' रखकर की गई रिसर्च

विजय भट्ट ने किया था फिल्म बैजू बावरा का निर्देशन

कर्नाटक के पर्यटन स्थल रहेंगे बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -