बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार
बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार
Share:

नवादा : राज्य में बढ़ती लूट की वारदातो के बिच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर लूट की वारदात की अंजाम देने वाले नट गिरोह के 7 लोगो को दबोचा है। मामला बिहार के नवादा का है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर द्वारा गुप्त सुचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार और लूट का सामान भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी यात्रियों के बैग लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए यह अपनी कारो की नंबर प्लेट भी बदल देते थे। इन्होंने बिहार के कई इलाको में वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इनसे यह पता लगाने में जुटी है की इस गिरोह में कितने सदस्य है और यह गिरोह कहा कहा सक्रीय है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -