आज दिए जा रहे हैं 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स, कंगना से लेकर रजनीकांत तक का है नाम
आज दिए जा रहे हैं 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स, कंगना से लेकर रजनीकांत तक का है नाम
Share:

मुंबई: आज 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए जाने वाले हैं। आपको बता दें कि इसकी घोषणा इसी साल 22 मार्च को हुई थी। आज उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। आप सभी को बता दें कि आज साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, वहीं इस लिस्ट में कंगना रनौत का भी नाम है. उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसी के साथ, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक को मिलेगा। इस लिस्ट में मनोज बाजपेई (Manoj Bajpai) का नाम भी शामिल है. उन्हें और रजनीकांत के दामाद धनुष को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा। आप सभी को यह भी बता दें कि कंगना रनौत को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। जी दरअसल कंगना को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए यह पुरस्कार दिया जाने वाला है.


67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने 22 मार्च 2021 को साल 2019 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। आज यानी सोमवार सुबह 11 बजे से विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हो रहा है.

ये है पुरस्कारों की लिस्ट :
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- बी प्राक, गाना- तेरी मिट्टी (केसरी- हिंदी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- सावनी रवींद्र, गाना- रान पीटला, (मराठी फ़िल्म- बार्दो)
बेस्ट लिरिक्स- प्रभा वर्मा, अरादुम परायुक्का वाय्या- कोलम्बी (मलयालम)
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- सिक्किम
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग्स)- डी. इमान, विश्वासम (तमिल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स- तमिल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स- हिंदी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- नागा विशाल, करुप्पु दुराई (तमिल)
बेल्ट चिल्ड्रेन फिल्म- कस्तूरी (हिंदी), निर्माता- इनसाइट फ़िल्म्स, निर्देशक- विनोद उत्तरेश्वर काम्बले
बेस्ट फिल्म ऑन एनवायर्नमेंट कंजर्वेशन- वॉटर बरियल (मोनपा), निर्माता- फारूख़ इफ़्तिखार लस्कर, निर्देशक शांतनु सेन
नरगिस दत्त अवॉर्ड फॉर फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- ताजमल (मराठी), निर्माता- टियूलाइन स्टूडियोज, निर्देशक- नियाज़ मुजावर
बेस्ट स्क्रीनप्ले (अडेप्टेड)- श्रीजीत मुखर्जी, गुमनामी (बंगाली)
बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग राइटर)- विवेक अग्निहोत्री, द ताशकंद फाइल्स (हिंदी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गिरीश गंगाधरन, जलीकट्टू (मलयालम) बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- रंजीत, हेलन (मलयालम)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर- सुजीत सुधाकरन और वी साई, मरक्कड़ अरबीकड़ालिंते सिम्हम (मलयालम)
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन- सुनील निगवेकर और नीलेश वाघ, आनंदी गोपाल (मराठी)
बेस्ट बंगाली फिल्म- गुमनामी, निर्देशक- श्रीजीत मुखर्जी
बेस्ट असमी फिल्म- रोनुआ- हू नेवर सरेंडर्स, निर्देशक- चंद्र मुडोई
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट)- विक्रम मोर, अवने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
बेस्ट कोरियोग्राफी- राजू सुंदरम, महर्षि (तेलुगु)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- सिद्धार्थ प्रियदर्शन, मरक्कड़ अरबिक्काडालिंते सिंघम (मलयालम)
बेस्ट एडिटिंग- नवीन नूली, जर्सी (तेलुगु)
बेस्ट नैरेशन (नॉन फीचर फिल्म)- वाइल्ड कर्नाटक (अंग्रेज़ी)- सर डेविड एटनबरो

नताशा दलाल ने मनाया पहला करवाचौथ, दिखीं बहुत सिम्पल

अनन्या पांडे के लिए फूल लेकर पहुंचे ईशान खट्टर, यूजर्स बोले- प्लीज मेरा नाम नहीं लेना...

'शाहरुख खान भारत छोड़ें, परिवार संग पाकिस्तान आ जाए', आर्यन का हाल देख बोले पाकिस्तानी एंकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -