फेसबुक पर छोटी बच्चियों से दोस्ती कर उनका यौन शोषण करता था बुजुर्ग, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
फेसबुक पर छोटी बच्चियों से दोस्ती कर उनका यौन शोषण करता था बुजुर्ग, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
Share:

62 वर्ष के सेवानिवृत्त एलआईसी अधिकारी द्वारा बच्च‍ियों के यौन शोषण मामले में तीसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुल‍िस ने तीसरे आरोपी तुषार राणा को शन‍िवार को ग‍िरफ्तार कर जेल में डाल द‍िया है। तुषार सीसीटीवी कैमरे के टेक्निश‍ियन आशू कनोज‍िया का साथी है। बता दें क‍ि उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेवानिवृत्त एलआइसी अफसर को पुलिस ने मासूम बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अफसर अपनी हवस पूरी करने के लिए बच्चियों को निशाना बनाता था। उसकी इस शर्मनाक हरकत का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विमल चंद करील मूलरूप से उन्नाव का निवासी है। वह एलआईसी से कुछ वर्ष पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था। 2015 में उसकी पत्‍नी संतोष का निधन हो गया था, उसके बाद से ही विमल चंद कोठी में अकेला रहा करता था। गत वर्ष नवंबर माह में उसने अपनी कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, किन्तु उसे क्या पता था कि सुरक्षा के लिए लगवाए गए सीसीटीवी उसी की गंदी करतूतों की पोल खोल कर रख देंगे। 

मीड‍िया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व‍िमलचंद की फेसबुक फ्रेंड ल‍िस्ट में अधिकतर नाबाल‍िग लड़क‍ियां ही थीं। वह बेहद कम उम्र की लड़क‍ियों से दोस्ती करता था। इसमें कई व‍िदेशी लड़क‍ियां भी शाम‍िल हैं। व‍िमलचंद के अमेर‍िका जाकर अय्याशी करने की बात भी प्रकाश में आई है। व‍िमलचंद की फेसबुक फ्रेंड ल‍िस्ट में 159 लोग हैं ज‍िसमें से 38 लड़क‍ियां हैं। वो लड़कियों को काम के बहाने घर पर बुलाता था और फॉर  उनका यौन शोषण करता था।

खबरें और भी:-

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 73 लाख मूल्य के बंद नोट के साथ दो गिरफ्तार

रात में अकेले घर जा रही थी महिला, बिल्डिंग के पीछे पकड़ कर ले गई पुलिस और फिर...

संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ 5 वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -