62 लोगों के पास है दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा की संपत्ति
62 लोगों के पास है दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा की संपत्ति
Share:

लंदन : कभी सोचा है आपने की दुनिया के सबसे अमीर लोगों के पास जितने पैसे है, उससे कितने लोगों का पेट भर सकता है। आज हम आपको बताते है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के 62 अमीर लोगों के पास जितनी संपत्ति है, उतनी ही इस दुनिया के आधे लोगों के पास है। एक अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से लेकर अब तक अमीर और अधिक अमीर होते जा रहे है और गरीब और अधिक गरीब होते जा रहे है।

अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती ही जा रही है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर के आधे संसाधन और दौलत पर सिर्फ 62 लोगों का कब्जा है। यह रिपोर्ट ऑक्सफैम यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किया गया है।

यूनिवर्सिटी ने इसे "an economy for the 1%" के नाम से पेश किया है। इस रिपोर्ट मे कहा गया है कि 62 सबसे अमीर लोगों की संपति साल 2010 से लेकर अब तक 44 फीसदी तक बढ़ गई है। दूसरी ओर दुनिया भर के 35 करोड़ गरीबों के पास धन में 41 फीसदी की गिरावट आई है।

ऑक्सफैम ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के वार्षिक मीटिंग में इसे पेश किया। संस्था के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर लोगों में आधे अमेरिका से, 17 यूरोप से और बाकी अन्य देशों से हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -