फिर सत्ता के केंद्र में नज़र आए यादव, आरजेडी विधायक सदन में अधिक
फिर सत्ता के केंद्र में नज़र आए यादव, आरजेडी विधायक सदन में अधिक
Share:

पटना : एक बार फिर बिहार की राजनीति और सत्ता के केंद्र में यादव नज़र आ रहे हैं। महागठबंधन की जीत पर सभी को बहुत आश्चर्य हो रहा है। एनडीए की हार का ठीकरा भाजपा नेतृत्व पर फोड़ा जा रहा है। मगर इस दौरान यह भी कहा जा रहा है कि महागठबंधन की जीत का अहम दारोमदार यादवों पर रहा। दरअसल बिहार विधानसभा में 61 यादव विधायक चुनकर आए हैं। जिसमें से 42 राष्ट्रीय जनता दल से बताए गए हैं। 

दरअसल आरजेडी का बिहार में 15 वर्षों तक 1990 से 2005 तक का शासन रहा। दूसरी पार्टियों में विधायक के तौर पर यादव चुने गए । हालांकि आरजेडी के यादव विधायक इस बार तुलना में अधिक रहे। जेडीयू में तो 11 कांग्रेस से 2 और भाजपा से 6 यादव विधायक चुने गए। नए हाउस में 10 ब्राह्मण विधायक चुने गए हैं। विभिन्न पार्टियों से मिलकर विधानसभा में 38 अनुसूचित जाति के विधायक विधानसभा में नज़र आऐंगे। अनुसूचित जाति के विधायकों के मसले पर आरजेडी प्रथम स्थान पर है।

आरजेडी से 13, जेडीयू से 10, कांग्रेस से 5, एनडीए से 9 और सीपीआईएमएल से 1 विधायक शामिल हैं। सदन में बड़े पैमाने पर मुस्ल्मि विधायक भी चुनकर आए हैं। जिसमें फिर से आरजेडी ने बाजी मारी है। आरजेडी से 12, जेडीयू से 5, कांग्रेस से 6, सीपीआईएमएल से 1 विधायक शामिल हैं। भाजपा द्वारा 2, हम द्वारा 4, एलजेपी द्वारा 3 और आरएलएसपी द्वारा 1 मुसलमान को टिकट दिया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -