पंजाब में 61 तो हरियाणा में 5 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत
पंजाब में 61 तो हरियाणा में 5 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत
Share:

चंडीगढ़ : देश में एक बार फिर से स्वाइन फ्लू का प्रकोप फैल रहा है। पंजाब में एन1एच1 नामक वायरस से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ गगनदीप सिंह ग्रोवर ने कहा कि पंजाब में स्वाइन फ्लू से अब तक 61 लोगों के मारे जाने की खबर है।

मंगलवार तक पॉजिटिव मामलों की संख्या 163 थी। उन्होने बताया कि ज्यादातर मौतें बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट, लुधियाना, मोगा और मुक्तसर जिले में हुई है। साथ ही हरियाणा में भी स्वाइन फ्लू से 5 लोगों की मौत की खबर है। इनमें से दो हिसार से और एक-एक फतेहाबाद औऱ सिरसा जिले के है।

यह जानकारी हरियाणा राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. अपराजिता सोंध ने दी। उन्होंने बताया कि कल तक पॉजीटिव मामलों की संख्या 59 थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -