शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में करीब 60 लोगों की हुई मौत
शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में करीब 60 लोगों की हुई मौत
Share:

अबुजा : नाइजीरिया में एक शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में लगभग 60 लोगों की मृत्यु हो गई। जहां हमला हुआ वह बोर्नो के माइदुगुरि शहर के लगभग 90 किलोमीटर दूर है। दरअसल यह फिदायीन हमला था। बोको हरम से जुड़ी दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने इस तरह का हमला किया हालांकि तीसरी आत्मघाती आतंकी महिला के मरने के पहले ही उसे पकड़ लिया गया। बोको हरम ने इस आतंकी हमले में महिलाओं का बड़ा प्रयोग किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैदुगुरी शहर के समीप शरणार्थी कैंप बना हुआ था। शरणार्थी कैंपों में बोकोहरम के चलते बेघर हुए, लगभग 50 हजार लोग रह रहे थे। मगर यहां महिला आतंकियों ने हमला किया।हमला करने वाली आत्मघाती हमलावर घातक हथियारों से लैस थीं। पकड़ी गई आतंकियों ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं।

उल्लेखनीय है कि बोकोहरम वर्ष 2002 में अस्तित्व में आया था। इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य वेस्टर्न संस्कृति और शिक्षा का विरोध करना  रहा है। बोकोहरम हौसा भाषा से लिया गया शब्द है। हालांकि अब बोकोहरम नामक यह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ ईराक का पश्चिम अफ्रीकी राज्य बताया जाने लगा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -