140 हज यात्रियों से फर्जी एजेंट ने लूट लिए 60 लाख रुपए
140 हज यात्रियों से फर्जी एजेंट ने लूट लिए 60 लाख रुपए
Share:

बालाघाट: हज के नाम पर तीर्थ यात्रियों से 60 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। हज की ही करह उमरा की यात्रा पर जा रहे 140 मुसलमानों को बिना यात्रा के ही वापस आना पड़ा। जिले के 140 यात्रियों से एक एजेंट ने 60 लाख रुपए लूट लिए है। मुस्लिम धर्मावलंबी एजेंट के झांसे में आ गए। इसकी शिकायत पुलिस मे दर्ज कराई गई है।

यात्रा पर गए यात्रियों के परिजनों ने एसपी से मिलकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मक्का मदिना पी पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए यात्रियों से अहमदाबाद के अता ए गौसिया आजम नाम के टूर एंड ट्रैवल्स ने ये ठगी की है। इसमें कइयों ने कर्ज लेकर पैसे दिए थे। मुंबई पहुंचे यात्रियों के पास वापस आने तक का किराया नहीं था।

बड़ी मुश्किल से इन लोगों ने किराया जुटाया और वापस आए। गंभीर धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी देते हुए मोहम्मद शफी ने बताया कि जिले से यात्रियों का जत्था उमरा यात्रा के लिए रवाना हुआ था, इस दौरान नगर में अनेक स्थानों पर यात्रियों का इस्तकबाल करते हुए उनके सलामती की दुआएं मांगी थीं, लेकिन आज यात्रियों के साथ भावनात्मक खिलवाड़ किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -