पति को बंधक बनाकर 6 दरिंदों ने पत्नी के साथ किया सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
पति को बंधक बनाकर 6 दरिंदों ने पत्नी के साथ किया सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड में पलामू में 22 वर्षीय विवाहित महिला के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दो आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला के पति की शिकायत के बाद सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को MMCH मेदिनीनगर भेज दिया है।

जिले के सतबरवा थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि घटना बीते शनिवार रात की है। पीड़ित महिला अपनी ससुराल में विवाद होने के बाद पैदल ही मायके के लिए रवाना हो गई थी। शाम होते ही ससुराल वाले उसे मनाकर वापस ले जाने के लिए आए थे, मगर महिला नहीं मानी।  इसके बाद मायकेवालों ने ही जैसे-तैसे मनाकर दामाद के संग अपनी बेटी को ससुराल के लिए भेज दिया। इसी बीच पीड़िता के पति ने अपने साढू के भाई को भी साथ चलने के लिए बुला लिया। दोनों विवाहिता को बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। भलुआही घाटी के पास पहुंचे तो छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर, उनके मोबाइल और बाइक छीन लिए और तीनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने लगभग चार घंटे तक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान पीड़िता के पति को बंधक बनाए रखा। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पति को वहीं छोड़ दिया और फिर महिला सहित दूसरे शख्स को बाइक पर बैठाकर दूसरे स्थान पर ले जाने लगे।

इसी दौरान मनिका थाना के अंतगर्त आने वाले साधवाडीह गांव में एक कार देखते ही महिला ने चीख-पुकार मचाई। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। शोर सुनने के बाद ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें पीट डाला। दूसरी तरफ, अन्य आरोपी भी बंधक बनाए महिला के पति को छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, पीड़िता के पति ने रात में ही थाने पहुंचकर शिकायत दी। परिजनों का कहना है कि पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है। रात से ही वह काफी डरी हुई हैं। सतबरवा पुलिस ने घटना में शामिल एक बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हुआ आरोपी, मामले की जाँच जारी

तेज गति से वाहन चलाने वालो की आई शामत, ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई चालानी कार्रवाई

जर जर भवन टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर छात्र छात्राएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -