आचार्य चाणक्य के अनुसार विजयी पुरुषों के लक्षण क्या है ?
आचार्य चाणक्य के अनुसार विजयी पुरुषों के लक्षण क्या है ?
Share:

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के रूप में हमें अनमोल ग्रन्थ दिया है, इस ग्रन्थ में उन्होंने अपने जीवन का सार हमारे समक्ष्य प्रस्तुत किया है| शासन व्यस्था से लेकर सामान्य लोकव्यवहार तक बड़ी बारीकी से अध्ययन किया है| इसी सिलसिले में जानेगे विजयी पुरुषों के लक्षण|  हमें कार्यों में सफलता पाने के लिए किन 6 बातों के जवाब मालूम होने चाहिए। आमतौर पर समझदार व्यक्ति इन 6 बातों को ध्यान में रखकर ही काम करते हैं। 

आये जाने चाणक्य अनुसार विजयी पुरुष के खास लक्षण होते हैं

1 जिसे समय की परख हो, जनता हो की वर्तमान समय कैसा है और कैसा आचरण करना चाहिये ...|
2 जो अपने मित्र और शत्रुओ को पहचानता हो, मित्र के भेष में छुपे हुए शत्रु को तुरंत पेहचान कर तदनुरूप आचरण करे|
3 जिसे देश और काल की गति की समझ हो, अर्थात हम जंहा काम करते है, निवास करते है, वंहा के हालात ,शासन व्यवस्था, सामान्य जन जीवन, आम नागरिको का चरित्र, कार्यस्तल के लोगो की मति -गति  के विषय में तथ्य पूर्ण एवम सटीक जानकारी हो और इनसे मिलने वाली चुनोतियों की काट हो |
4 ऐसे समझदार पुरुष को स्वयं के आय और व्यय की पूर्ण जानकारी हो,अन्य सुख सुविधा पाने के लिये कभी भी आय से अधिक खर्च न करता हो|
5 जिसे ये पता हो की वो किसके आधीन है, अर्थात अगर ऐसा पुरुष नौकरी करता है तो उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिये की हमारा प्रबंधक,मालिक हम से क्या अपेक्षा रखता है ,और तदनुरूप कार्य करे तो इससे व्यक्ती और संस्थान दोनों को लाभ मिलेगा|
6 उसे अपने गुण और स्वाभाव-दोष का पूर्ण सज्ञान होना चाहिये, अपने सामर्थ्य के विषय में ज्ञान और उस शक्ति का सञ्चालन और नियंत्रण कैसे करना है , एवम अपने दुर्गुण का भी स्वहित के लिये कैसे प्रयोग करना है ये ज्ञात होना चाहिये, साथ ही जिसका अहम् और लोभ स्वयं के वश में हो वो निश्चित रूप से हर परिस्थिती में स्वयं को  विजयी बनाएगा|

चाणक्य कहते है की उपर्युक्त गुण को धारण करने वाला पुरुष सदैव विजयी होता है|अतः स्वयं में ऐसे गुण का अभ्यास करें |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -