आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की गई जान
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की गई जान
Share:

अमरावती : हाल ही में आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अनेक लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है घायलों को नजदीकी काकीनाड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, पूर्वी गोदावरी जिले के गोकवरम मंडल क्षेत्र के तंटिकोंडा वेंकटेश्वर मंदिर के घाट रोड पर शुक्रवार अलसुबह शादी की बारात से भरी मिनी वैन खाई में गिर गई।

वहीं मृतकों में दो महिला और दो बच्चे शामिल होने की खबर हैं। यह सभी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में होने वाली एक शादी के समारोह से वापस अपने घर को लौट रहे थे, उसी दौरान यह सड़क हादसा हो गया जिसमे 6 लोगों की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि, 'मिनी वैन को मंदिर के पार्किंग स्थल से सड़क पर नीचे आना था। मगर वैन सीड़ियों पर से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के समय वैन में कुल 17 लोग सवार थे।

पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कि ब्रेक फेल हो जाने से यह सड़क हादसा हुआ है।' पुलिस ने इस हादसे में मृतकों की पहचान श्रीदेवी, श्रीलक्ष्मी, भानु, प्रसाद, दोरा और एक अन्य के रूप में कर दी है। वहीं दूल्हन को राजावरम मंडल के वेलुगुबंदा गांव निवासी बताया जा रहा है, और दुल्हा कोकवरम मंडल के ठाकुरपाले गांव निवासी बताया जा रहा है। अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में लग चुकी है।

हैरान कर देने वाली है इस हफ्ते की TRP लिस्ट, नए शोज ने मारी बाजी

भारत के म​हान चिंतक और समाज सुधारक थे स्वामी दयानन्द सरस्वती

चर्च में हुई हत्याओं पर PM मोदी ने जताया दुःख, कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -