हिन्दू ही नहीं मुस्लिम भी मनाते हैं होली का पर्व, जानिए रोचक बातें
हिन्दू ही नहीं मुस्लिम भी मनाते हैं होली का पर्व, जानिए रोचक बातें
Share:

होली का पर्व सभी के लिए ख़ास होता है जो आज बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं होली से जुड़े 6 फैक्ट्स जिन्हे जानने के बाद आपको हैरानी होगी. आइए बताते हैं.

1. आप जानते ही होंगे होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण भारतीय पर्व है. इसी के साथ यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. केवल इतना ही नहीं इस दिन से नववर्ष की शुरूआत भी होती है.

2. 'होली' भारत का उमंग, उल्लास के साथ मनाने वाला सबसे पुराना पर्व माना जाता है.

3. बहुत कम लोग जानते हैं कि पहले होली का नाम ' होलिका' या 'होलाका' था. इसी के साथ ही होली को आज भी 'फगुआ', 'धुलेंडी', 'दोल' के नाम से पुकारते हैं.

4. बहुत से इतिहासकारों का यह मानना है कि ये पर्व आर्यों में भी प्रचलित था, लेकिन अधिकतर यह पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था. वहीं अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में इस त्योहार के बारे में लिखा हुआ है वहीं इसमें खास तौर पर 'जैमिनी' के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र शामिल हैं. केवल इतना ही नहीं नारद पुराण और भविष्य पुराण जैसे पुराणों की प्राचीन हस्तलिपियों और ग्रंथों में भी इस पर्व का उल्लेख मिलता है.

5. आप सभी को बता दें कि प्रसिद्ध मुस्लिम पर्यटक अलबरूनी ने भी अपने ऐतिहासिक यात्रा संस्मरण में होलिकोत्सव का वर्णन किया है. इसी के साथ ही भारत के अनेक मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओं में इस बात का उल्लेख किया है कि होलिकोत्सव केवल हिंदू लोग ही नहीं 'मुसलमान' लोग भी मनाते हैं.

6. कहा जाता है अकबर का जोधाबाई के साथ तथा जहांगीर का नूरजहां के साथ होली खेलने का वर्णन इतिहास में हुआ है और अलवर संग्रहालय के एक चित्र में जहांगीर को होली खेलते हुए भी देखा जा सकता है.

होली पर मंडराया कोरोना का काला साया, चीनी विशेषज्ञों ने किया सावधान

आखिर क्या है शकर की चाशनी से बनी मीठी माला का राज

सासु मां के साथ होली मनाने बरसाने पहुंची मोहेना कुमारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -