7 लोगों ने किया 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, 6 हुए गिरफ्तार
7 लोगों ने किया 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, 6 हुए गिरफ्तार
Share:

मुंबई: अपराध के मामलों में दिन पर दिन बढ़त देखने के लिए मिल रही है। अब हाल ही में भी जो मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। यह मामला उत्तर मुंबई के मलवानी का है। यहाँ अपने दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई 16 साल की लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है इस मामले के बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने बीते शनिवार को जानकारी दी है। जानकारी में उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को यह घटना घटी थी और इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वही सातवें आरोपी की तलाश जारी है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि, ''किशोरी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद करके चली गई ताकि उसके परिवार वाले उसे रोक नहीं सकें। उसी के ठीक अगले दिन उसने पेट में दर्द की शिकायत की और अपने परिवार को सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी।'' इस मामले में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में पहुंची तो उसने देखा कि उसके तीन दोस्त पहले से ही वहां उसका इंतजार कर रहे थे।

उसके बाद उन्होंने मारवे रोड स्थित एक होटल के पास गाड़ी खड़ी कर केक काटा। केक काटने के बाद तीन लड़कों ने पीड़िता से गाड़ी के अंदर दुष्कर्म किया। वहां से किसी तरह छूटने के बाद अपने माता-पिता के डर से पीड़िता अपने दोस्त के यहां चली गई। वह दोस्त जिससे वह इंस्टाग्राम पर मिली थी।

आगे पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उस दोस्त ने भी उसका बलात्कार किया और उसके बाद वह इंस्टाग्राम के जरिए मिले दो और दोस्तों के पास गई और उन दोनों ने भी उसके साथ रेप किया। अपनी शिकायत में पीड़िता ने सात लोगों के नाम दर्ज कराए हैं, जिनमें से बीते शुक्रवार रात को ही छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाँकि एक की गिरफ्तारी अभी बाकि है।

कोलकाता: बीजेपी दफ्तर के पास मिले 51 बम, मचा हड़कंप

पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में।।।

हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर लगाया वैक्सीन बेचने का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -