6 लाख 62 हजार 469 मतदाता पंचायत चुनाव में भाग लेंगे
6 लाख 62 हजार 469 मतदाता पंचायत चुनाव में भाग लेंगे
Share:

नरसिंहपुर/संदीप राजपूत: नरसिंहपुर जिले में पंचायत आम चुनाव के लिए आज शनिवार 25 जून को मतदान हो रहा है। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। मतदान में 6 लाख 62 हजार 469 मतदाता भाग लेंगे, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 773, पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 681 व अन्य मतदाताओं की संख्या 15 है। जनपद पंचायत नरसिंहपुर में 61 हजार 283 पुरूष, 58 हजार 152 महिला व 3 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 19 हजार 438 है। जनपद पंचायत करेली में 51 हजार 785 पुरूष, 48 हजार 11 महिला व 3 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या 99 हजार 799 है।

जनपद पंचायत चांवरपाठा में 65 हजार 941 पुरूष, 61 हजार 213 महिला व 4 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 27 हजार 158 है। जनपद पंचायत बाबई चीचली में 52 हजार 117 पुरूष, 47 हजार 348 महिला व 2 अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या 99 हजार 467 है। जनपद पंचायत सांईखेड़ा में 46 हजार 131 पुरूष, 40 हजार 473 महिला व एक अन्य मतदाता समेत मतदाताओं की कुल संख्या 86 हजार 605 है। जनपद पंचायत गोटेगांव में 67 हजार 424 पुरूष, 62 हजार 576 महिला व दो अन्य मतदाताओं समेत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 30 हजार 2 है।
      
जिले में 1205 मतदान केन्द्र:-
पंचायत चुनाव के तहत नरसिंहपुर जिले के 6 विकासखंडों में 1205 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें विकासखंड नरसिंहपुर के अंतर्गत 222, करेली में 186, चांवरपाठा में 219, बाबई चीचली में 176, सांईखेड़ा 157 और गोटेगांव में 245 मतदान केन्द्र बनाए गए है।

शारदा घोटाले में सुवेंदु अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग, TMC नेता ने लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्रपति चुनाव: जब द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से माँगा समर्थन, जानिए क्या जवाब मिला ?

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने PM मोदी से माँगा समर्थन, सीएम सोरेन को भी किया फ़ोन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -